फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शॉर्ट सर्किट से लगी रुई गोदाम में आग, मजदूरों ने भागकर बचाई जान

Wed, 01 Apr 2026 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। मंगलवार की दोपहर कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम चकफाजलपुर में संचालित एक रुई गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई जिसके चलते बीस लाख से अधिक का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। छह दमकल की गाड़ियां से आग पर काबू पाया गया। जब धुएं का गुबार आसमान में फैला और आग की तेजी से उठतीं लपटें देखकर ग्रामीण अफरा-तफरी जैसा माहौल हो गया था।
विज्ञापन

कुछ ही देर में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। पुलिस की मौजूदगी में दमकल कर्मियों ने लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक लाखों की नुकसान हो चुका था। रुई गोदाम संचालक मोहम्मद जीशान ने बताया कि जिस समय आग लगी तो उस वक्त छह मजदूर काम कर रहे थे जिन्होंने भाग कर जान बचाई है, आग शॉर्ट सर्किट लगने की आशंका जताई जा रही है। बताते हैं कि इस रूई गोदाम में दरी, चादर, कालीन, गद्दे, तकिए आदि तैयार माल भी जल गया और मशीनों को भी नुकसान पहुंचा है जिसके चलते बीस लाख रुपये से अधिक नुकसान होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें