फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मुरादाबाद-बरेली के बीच बनेगा नया गति शक्ति कार्गो टर्मिनल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद-बरेली के बीच भिटौरा स्टेशन पर रेलवे माल ढुलाई के लिए नया केंद्र विकसित करेगा। यहां 22.76 करोड़ रुपये की लागत से गति शक्ति मल्टीमॉडल कार्गो टर्मिनल बनाया जाना प्रस्तावित है। इससे आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों, व्यापारियों और माल परिवहन से जुड़े कारोबारियों को अपना सामान रेल के जरिये दूसरे शहरों तक भेजने की सुविधा मिल सकेगी। अभी माल की ढुलाई के लिए सड़क परिवहन पर निर्भर रहने वाले कारोबारियों को भी रेल परिवहन का विकल्प मिलेगा।
विज्ञापन

इस टर्मिनल में माल की लोडिंग और अनलोडिंग के लिए जरूरी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। सड़क और रेल परिवहन को एक ही केंद्र से जोड़ने की व्यवस्था होगी। इससे ट्रकों से पहुंचने वाले सामान को सीधे मालगाड़ियों में लोड करने और दूसरे स्थानों से आने वाले माल को सड़क मार्ग से संबंधित बाजारों तक पहुंचाने में सहूलियत होगी। इससे माल को एक वाहन से दूसरे वाहन में ट्रांसफर करने की प्रक्रिया भी व्यवस्थित हो सकेगी। सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि नेशनल हाईवे से नजदीकी के कारण यहां रेल और सड़क के माध्यम से माल की आवाजाही को जोड़ने की सुविधा विकसित की जा सकती है। ऐसा एक केंद्र दलपतपुर के पास भी विकसित किया गया है, जहां माल की ढुलाई के लिए परिवहन के अलग-अलग साधनों को एक साथ जोड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें