फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: समस्याओं की बढ़ती कतार... गुम हो रहा समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। संपूर्ण समाधान दिवस में बड़ी शिकायतों को छोड़ दीजिए मामूली शिकायतों का भी निस्तारण नहीं हो रहा है। कार्यालय के स्तर से निस्तारित होने वाली खताैनी में नाम चढ़वाने या नाम सुधार, राशन कार्ड में नाम बढ़वाने-कटवाने जैसी शिकायतें लेकर फरियादी समाधान दिवस में पहुंचे। लेकिन इनका भी निस्तारण नहीं हो सका। कोई प्रधानमंत्री आवास के लिए समाधान दिवस में भटकता रहा तो कोई जर्जर खंभे हटवाने के लिए चक्कर लगाता रहा।
विज्ञापन

सदर तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादी अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। इसमें जमीन से जुड़े मामले अधिक रहे। कोई खताैनी में अपने पिता का नाम सही कराने की शिकायत लेकर पहुंचा तो कोई खुद अपना नाम खताैनी में सही कराने की फरियाद लेकर आया। किसी का आदेश के बाद भी नामांतरण नहीं हो सका। वहीं राशन कार्ड में नाम जुड़वाने और कटवाने की शिकायत लेकर पहुंचने वालेे फरियादियों की संख्या कम नहीं रही। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास, बिजली खंभे, सड़क, जलभराव, रास्ते की शिकायत लेकर भी लोग पहुंचे।
00
हर दफ्तर का लगाया चक्कर पर सुनवाई नहीं
मुरादाबाद। नया गांव लाकड़ी फाजलपुर निवासी अवनीश सिंह का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास के लिए वह सभी दफ्तरों का चक्कर लगाकर थक चुके हैं। डूडा आफिस, डीएम कार्यालय, संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थनापत्र दे चुके हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

00
पिता का नाम सही कराने को लगा रहे चक्कर
मुरादाबाद। तहसील क्षेत्र के गांव सिरसवां गाैड़ निवासी हरपाल सिंह बताते हैं कि गांव में उनकी आराजी काश्त भूमि है। चकबंदी के समय खाता संख्या, खसरा संख्या और सीएच-45 में उनके पिता सुखराम सिंह के स्थान पर सुखराम दर्ज हो गया है। जो अभी तक चला आ रहा है। दस्तावेजों में पिता का नाम सही कराने के लिए कई बार चक्कर लगा चुके हैं।
00
नाम गलत होने से नहीं मिल रहा योजना का लाभ
मुरादाबाद। सदर तहसील क्षेत्र के गांव लाकड़ी फाजलपुर निवासी बब्लू सैनी का कहना हैै कि खताैनी में उनका नाम गलती से बब्लू की जगह बब्बू हो गया है। वह कई बार शिकायत कर चुके हैं। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। खताैनी में नाम सही नहीं होने से सरकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल रहा है।
00
नामांतरण के लिए भी लगा रहे दाैड़
मुरादाबाद। तहसील क्षेत्र के गांव विनावाला निवासी मोहम्मद इरफान का कहना है कि उन्होंने पत्नी के नाम जमीन का बैनामा कराया था। इस भूमि पर नामांतरण के लिए आदेश भी जारी हो चुका है। लेकिन भूमि बेचने वालों ने अपने नाम दर्ज करा लिया है। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में जमीन नामांतरण की गुहार लगाई है।
00
जनसुनाई पर भी नहीं हुई सुनवाई
मुरादाबाद। शिव गंगा विहार काॅलोनी गली नंबर दो निवासी राजीव कुमार ने बताया कि उनके प्लाॅट पर दो जर्जर पोल गिरने की अवस्था में हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। तीन अप्रैल को जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। एसडीओ अगवानपुर को लिखित रूप में अवगत कराया। दो माह बाद भी प्लाॅट से पोल नहीं हटाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें