फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रोजा के जंगल में तेंदुए ने नीलगाय काे मार डाला

Tue, 29 Sep 2026 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। क्षेत्र के रोजा गांव के जंगल में रविवार रात तेंदुए ने एक नीलगाय के बच्चे का शिकार किया है। रोजा गांव निवासी किसान नेपाल सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह जब ग्रामीण जंगल में अपने खेतों पर काम करने गए तब किसान रामकुंवर के खेत में खड़े पॉपलर के पेड़ पर जमीन से लगभग 12 फीट ऊपर नीलगाय के बच्चे का आधा खाया हुआ शव लटका मिला। मौके पर शव खाया होने और पेड़ पर लटका होने की स्थिति से स्पष्ट था कि तेंदुए ने पहले जंगल में घूम रहे नीलगाय के बच्चे को पकड़ा और बाद में पॉपलर के पेड़ पर जाकर उसका कुछ हिस्सा खा गया।
विज्ञापन

उधर वन विभाग बिलारी रेंज के क्षेत्रीय वन अधिकारी रिजुल कंसल का कहना है कि ग्रामीणों की सूचना पर विभागीय कर्मी मौके पर पहुंचे और जांच की। जांच से स्पष्ट हो गया कि तेंदुए ने ही नीलगाय के बच्चे का शिकार किया है। क्षेत्रीय वन अधिकारी के अनुसार वन विभाग द्वारा मिठनपुर नगला गांव में तेंदुआ पकड़ने को जो पिंजरा लगाया गया था अब उसी पिंजरे को वहां से हटाकर हरोरा गांव के जंगल में लगा दिया गया है। रोजा और आसपास के ग्रामीणों के साथ बैठकें कर उन्हें सतर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें