फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पानूवाला की मड़ैया में तेंदुए ने घर में घुसकर बकरे को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। गांव पानूवाला की मड़ैया में शनिवार की सुबह तेंदुआ एक घर में घुस गया। उसने घर में बंधे एक बकरे पर हमला कर उसे मार दिया। सूचना पर वन रक्षक कल्पना अपनी टीम के साथ गांव पहुंची। टीम ने तेंदुए की तलाश में आसपास के जंगल में कांबिंग की। इस दौरान खेतों में तेंदुए के पंजे के निशान पाए गए।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब सात बजे तेंदुआ गांव के अंजुम सैफी के घर के अंदर घुस गया। घर में बंधे बकरे को अपना शिकार बनाया। बकरे के चींखने की आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो तेंदुआ वहां से भाग गया। अंजुम सैफी ने वन विभाग को बताया कि तेंदुआ घटना को अंजाम देने के बाद पास में गन्ने के खेत की ओर भागा। इस पर वन विभाग की टीम गन्ने के खेत में पहुंची, वहां भी तेंदुए की तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
विभाग की टीम ने ग्रामीणों को तेंदुए के बारे में जागरूक किया। उनसे कहा कि रात में घरों से अकेले बाहर न निकले बच्चों को अंदर रखें। तेंदुए की कोई भी गतिविधि दिखाई देने पर वन विभाग को इसकी सूचना दें। इस दौरान ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। वन विभाग के रेंजर रवि कुमार गंगवार ने बताया कि वन विभाग तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है। इस मामले में उधर क्षेत्र में तेंदुए की बढ़ती गतिविधियों से लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन


-
शेरपुर पट्टी में रात में फिर पहुंचा तेंदुआ, ग्रामीणों के शोर मचाने पर भागा
ठाकुरद्वारा। गांव शेरपुर पट्टी में तेंदुआ शिकार के लिए फिर पुराने स्थान पर पहुंचा, लेकिन ग्रामीण ने उसे भगा दिया। एक दिन पहले तेंदुए ने गांव के गजपाल सिंह की पशुशाला में घुसकर एक बछिया पर हमला कर उसे मार डाला था। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। ग्रामीणों की मांग पर अभी तक वहां पिंजरा नहीं लगाया गया है। इसे लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीण घासीराम ने बताया कि तेंदुआ शुक्रवार को देर रात फिर से पशुशाला के पास आया था, लेकिन वहां से गजपाल सिंह ने अपने पशु हटा लिए थे। बाद में शोर मचाने पर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर पहुंचे तो तेंदुआ वहां से भाग गया। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

फोटो 5, 6 , 7 कैप्शन फोटो के साथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें