फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: किसान के घर में घुसकर तेंदुए ने बछड़े पर किया हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। गांव मिश्रीपुर में किसान के घर में घुसकर तेंदुए ने खूंटे से बंधे बछड़े पर हमला कर दिया। रस्सी से बंधा होने के कारण तेंदुआ बछड़े को ले जा नहीं पाया। लेकिन उसके हमले से बछड़ा घायल हो गया। तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन


कांठ के गांव मिश्रीपु्र निवासी किसान रामदास सिंह सैनी के घर के पास कुछ पेड़ खड़े हैं। बृहस्पतिवार की रात करीब 1:44 बजे तेंदुआ पेड़ पर चढ़कर छत के रास्ते उनके घर में घुस आया और उसने खूंटे से बंधे बछड़े पर हमला कर दिया और उसकी गर्दन को अपने जबड़े में दबा लिया। लेकिन रस्सी से बंधे होने के कारण तेंदुए बछड़े को ले जा नहीं पाया। आहट होने से रामदास व उसके परिजन जग गए। उन्होंने शोर मचाते हुए तेंदुए को ललकारा तो वह बछड़े को छोड़कर भाग गया। घायल बछड़े का इलाज कराया जा रहा है। तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
बता दें कि 31 मार्च को तेंदुए ने इसी गांव की रहने वाली आठ साल की दीपांशी पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। भाकियू टिकैत के जिला सचिव रामकला सिंह गुर्जर, विजेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, अंकुश कुमार आदि ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगवाने की मांग की है। डिप्टी वन रेंजर पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि मिश्रीपुर में बछड़े पर हमले की सूचना प्राप्त नहीं हुई है, रविवार को वह टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जानकारी करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें