फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, लाखों ने लगाई आस्था की डुबकी

Thu, 06 Nov 2025 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
डिलारी। रामगंगा नंदी पर बने अस्थाई लकड़ी का पुल टूट जाने पर मरम्मत कराता प्रशासन
विज्ञापन
डिलारी। क्षेत्र के गांव गक्खरपुर में रामगंगा मेले में कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह चार बजे दूध की धार के साथ हर हर गंगे स्नान शुरू हुआ । यह सिलसिला दोपहर दो बजे तक चला । एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं रामगंगा नदी में पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच आस्था की डुबकी लगाई। महिला और पुरुष दोनों ही श्रद्धालु हर हर गंगे के जयघोष के साथ स्नान, दान और पूजन में लीन दिखे। क्षेत्र के आलमपुर , जटपुरा, फरीदपुर हाजी, सुलतानपुर दोस्त , अलियाबाद, करनपुर, ढकिया नगर पंचायत, सरकड़ा विश्नोई , पीलकपुर श्योराम, सलेमसराय, इस्लामनगर , मुडिया मोहउददीन पर सहित सैकड़ाें गांव से ग्रामीण ईरिक्शा, ट्रैक्टर-ट्राैली से आस्था की ड़बकी लगाने पहुंचे।
विज्ञापन


क्षेत्र के गक्खरपुर गांव में रामगंगा नदी के किनारे लगे गंगास्नन के मेले की निगरानी ड्रोन कैमरे से हुई। नदी के तट पर मेले में दो कंट्रोल रूम बनाए गए थे।एसपी देहात, डिप्टी एसपी ठाकुरद्वारा , एसडीएम ठाकुरद्वारा, तहसीलदार एंव थानाध्यक्ष रामगंगा नदी के तट पर मौजूद रहे। लोगों को गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए लालझंडी लगाई गई थी।

रामगंगा नदी पर लगे मेले में दो पुलिस कंट्रोल रूम बनाए गए थे। रोते बिलखते बच्चों को लेकर पहुंची पुलिस व समाज सेवी पहुंचे। वहां पर पुलिस ने रोते बिलखते लगभग 15बच्चों को विछड़े परिवार से मिलाया ।
विज्ञापन


गंगास्नान के मेले में रामगंगा नदी पर बना अस्थाई लकड़ी का पुलिस उस समय टूट गया जब मौके पर एसपी देहात, डिप्टी एसपी, एसडीएम ठाकुरद्वारा सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद था।समय के रहते बड़ा हादसा टल गया । लकड़ी का पुल जैसे ही टूटा तुरंत पुल की आवाजाही बंद उसकी मरम्मत करानी शुरू कर दी । एक घंटे के अंदर पुल ठीक हो गया ।

डिलारी। रामगंगा नंदी पर बने अस्थाई लकड़ी का पुल टूट जाने पर मरम्मत कराता प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें