फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गुरुनानक देव जी के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान

Thu, 06 Nov 2025 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी का 556 वां प्रकाश पर्व समाज के लोगों ने बुधवार को धूमधाम से मनाते हुए गुरु के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। नगर स्थित गुरुद्वारा में गुरु सिंह सभा के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में संगत ने भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया।
विज्ञापन


प्रकाश पर्व पर कांठ गुरुद्वारा में चल रहे श्री गुरुग्रंथ साहेब के तीन दिवसीय अखंड पाठ का समापन किया गया। रागी जत्थे ने सबद-कीर्तन और गुरुवाणी से संगत को निहाल किया। यहां सर्व प्रथम निशान साहेब को चोला पहनाया गया। सिख संगत ने गुरुद्वारा साहेब में माथा टेका। अरदास आदि के पश्चात रागी जत्थे ने मधुरवाणी में सबद-कीर्तन किया और श्री गुरु नानक देव के बारे में बताया। गुरु के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान संगत से किया। अंत में संगत को लंगर छकाते हुए प्रसाद वितरित किया गया। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार कुलवंत सिंह और संरक्षक सरदार कृपाल सिंह गांधी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में सेठ रवींद्र सिंह गांधी, भूपेंद्र सिंह उर्फ रम्मी गांधी, जसबिंद्र सिंह, ताजिंद्र सिंह, अमरजीत सिंह, जसप्रीत सिंह, ताजेंद्र सिंह उर्फ सनी गांधी, नवलजीत सिंह, कवलजीत सिंह, गुरविंद्र सिंह गांधी, मनजीत सिंह गांधी, मनजीत सिंह, गुरूजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, सरदार सरबजीत सिंह, हनी गांधी, मनी गांधी, वंश गांधी, सिमरनदीप सिंह, सतवंत कौर, रविंद्र कौर, मनजीत कौर, गुरदीप कौर, अवनीत कौर, जसप्रीत कौर, भूपेंद्र कौर, तरविंदर कौर, रनवीर कौर आदि के साथ सलेमपुर, सदरपुर, फूलपुर मिठ्ठनपुर, पाइंदापुर, रामसराय, मिलक आदि ग्रामीण स्थानों की संगत ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें