फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: खोदाई के दौरान जेसीबी से गैस की पाइपलाइन फटी, मची भगदड़

Mon, 29 Sep 2025 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
कांठ में थाना चौराहा पर गैस कंपनी के वाहन में लगी आग को बुझाते कर्मचारी। स्रोत: वीडियोग्रैब
विज्ञापन
कांठ (मुरादाबाद)। सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान खोदाई करते समय भूमिगत गैस पाइपलाइन जेसीबी से फट गई। गैस का तेज रिसाव होने पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गैस की आपूर्ति बंद कराई।
विज्ञापन

पाइपलाइन को दुरुस्त करने पहुंची कंपनी की टीम के वाहन में अचानक आग गई। पुलिस ने अग्निशमन यंत्रों की मदद से जैसे-तैसे आग को बुझवाया। कांठ में मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य कर चल रहा है। रविवार की सुबह थाना चौराहा पर जेसीबी सड़क चौड़ीकरण के लिए साइड में खोदाई कर रही थी कि अचानक नीचे बिछी हुई रसोई गैस की पाइप लाइन फट गई। जिससे यहां गैस का तेज रिसाव होने लगा। पास में ही थाने से पुलिस पहुंची और कंपनी के प्लांट पर सूचना भेजकर गैस की आपूर्ति को बंद कराया। कुछ देर के बाद ही कंपनी की टीम पाइपलाइन को दुरुस्त करने के लिए पहुंच गई। यहां टीम के द्वारा लाइन को दुरुस्त किया जा रहा था कि जनरेटर में शॉट सर्किट की वजह से उनके वाहन में भी आग लग गई, आग की लपटें उठता देख टीम में शामिल लोगों ने शोर मचा दिया, जिस पर थाने से उपनिरीक्षक सुमित यादव व अन्य पुलिस कर्मी भी दौड़कर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने थाने में रखे अग्निशमन यंत्रों व सिलिंडरों की मदद से वाहन में लगी आग को जैसे-तैसे बुझवाया। तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। यहां सूझबूझ के कारण एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें