मुरादाबाद। अमर उजाला और ब्रजलाल किशनलाल ज्वैलर्स शहर में बॉलीवुड डांडिया नाइट का आयोजन करने जा रहे हैं। 52 गज का दामन गीत से प्रसिद्ध गायिका रेणुका पंवार की उपस्थिति में उनके गीतों से यह शाम सजेगी। युवाओं में इस कार्यक्रम को लेकर जबरदस्त उत्साह है।
कार्यक्रम में सिर्फ कपल एंट्री मान्य होगी। शहर के सामान्य लोग भी अपने जीवनसाथी के संग इसमें हिस्सा ले सकेंगे। शहर के कई जाने-माने चेहरे कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और त्योहारी सीजन में धमाल मचेगा। शहर के चुनिंदा स्थान पर जब युवाओं का संगम होगा तो अमर उजाला द्वारा आयोजित यह नाइट यादगार हो जाएगी। जनप्रतिनिधि, अधिकारी, डॉक्टर, कारोबारी समेत हर वर्ग से युवा जोड़े इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। त्योहारों का उत्सव मनाने के साथ शहर में अपनी तरह का यह अनूठा आयोजन होगा। कार्यक्रम में भाग लेने वाले युवा जोड़ों के लिए कई मनोरंजक गतिविधियां होंगी और पुरस्कार भी मिलेंगे। आयोजन के साथ जब आपके चमचमाते और खिलखिलाते चेहरों के बीच इस डांडिया उत्सव के रंग अखबार के पन्नों पर बिखरेंगे और आनंद दोगुना हो जाएगा। गीत-ंसंगीत से सजी महफिल में उमंग और उल्लास के साथ दिल खोलकर डांडिया का आनंद लेने के लिए शहरवासी तैयार हो जाएं। बॉलीवुड डांडिया नाइट के आयोजन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए पढ़ते रहिए अपना प्रिय अखबार अमर उजाला।