कुंदरकी। लखनऊ में प्रतिनिहित विधायन समिति की आयोजित बैठक में कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह समिति के सदस्य के रूप में शामिल हुए जिन्होंने कुंदरकी विधानसभा की विद्युत समस्याएं उठाई गईं।
विधायक ने कुंदरकी नगर, भैंसोड़, नानपुर और सरकड़ा खास बिजली घरों की वर्तमान क्षमता क्षेत्र की बढ़ती विद्युत मांग की तुलना में कम है। जनसंख्या वृद्धि, नए घरेलू एवं वाणिज्यिक विद्युत संयोजनों और क्षेत्र में बढ़ते विकास के कारण वर्तमान बिजली घरों पर अत्यधिक भार बना रहता है।
क्षमता अपर्याप्त होने के कारण क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित होना, लो वोल्टेज की समस्या, ओवरलोडिंग और उपभोक्ताओं को नियमित रूप से विद्युत आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। इसका प्रभाव आम जनता, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, किसानों एवं विद्यार्थियों पर पड़ रहा है इसलिए कुंदरकी नगर, भैंसोड़, नानपुर और सरकड़ा खास बिजलीघरों की क्षमता में वृद्धि कराई जाए। साथ ही विधायक ने लालपुर हमीर, नानपुर, भीतखेड़ा, सरकड़ा खास और दलपतपुर सब स्टेशन से जुड़े 18 ग्रामों में विद्युत भार में लगातार वृद्धि होने के कारण ट्रांसफार्मरों की क्षमता में 25 केवीए से 63 केवीए वृद्धि की जाए क्योंकि ज्यादा लोड के कारण बार-बार ट्रांसफार्मर ट्रिप हो जाते हैं जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित होती रहती है।
सभापति राजीव कुमार सिंह ने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को कुंदरकी विधानसभा की विद्युत समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में ऊर्जा विभाग के आला अधिकारी एवं समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।