फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: व्यापारियों ने महंगाई के विरोध में किया प्रदर्शन

Tue, 07 Jul 2026 02:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की नगर शाखा के नेतृत्व में व्यापारियों ने सोमवार को अपनी मांगों को लेकर जुलूस निकाला। एसडीएम दफ्तर पर पहुंचकर अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद उन्होंने अपनी मांगों का राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम जितेंद्र सिंह वीरबाल को सौंपा। ज्ञापन में राष्ट्रपति से देश में तेजी से बढ़ती महंगाई से जनता को हो रही परेशानी पर रोष व्यक्त किया गया है। ज्ञापन में पेट्रोल डीजल, गैस सिलेंडर के दाम कम करने, बिजली के दाम भी कमी करने की मांग की गई है ताकि जनता को महंगाई से राहत मिल सके। व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष लईक आजाद, सूरज प्रकाश, जाकिर, आलोक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें