फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 175 किलो गोमांस भरी दुर्घटनाग्रस्त कार बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनाठेर। दिल्ली लखनऊ नेशन हाईवे के मुरादाबाद बाईपास पर कोहरे में दुर्घटनाग्रस्त ब्रेजा कार को कब्जे में लिया जिससे गोमांस बरामद हुआ है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गुरुवार की सुबह एनएच-09 स्थित मूंढापांडे टोल की पेट्रोलिंग गाड़ी से सूचना मिली कि रामपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले मार्ग पर चंदौसी कट से लगभग 100 मीटर पहले एक सफेद रंग की ब्रेजा कार दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में खड़ी है। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त है, शीशे टूटे हुए हैं और एयरबैग खुले हैं जिन पर खून के निशान पाए गए। रिपोर्ट में बताया गया वाहन सड़क पर खड़ा होने से यातायात भी बाधित हो रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां चंदौसी कट के पास गांगन पुल की ओर खड़ी क्षतिग्रस्त ब्रेजा कार की तलाशी लेने पर उसमें हल्के पीले रंग का मांस, काली खाल लगे चार कटे पैर, तथा सींग सहित एक सिर बरामद हुआ जोकि प्रतिबंधित गोवंशीय पशु का मांस प्रतीत हो रहा है। पशु चिकित्साधिकारी को मौके पर बुलाया गया जिन्होंने जांच के दौरान बरामद मांस, सिर व पैरों को गोवंशीय पशु का बताया वहीं जांच में सामने आया कि ब्रेजा कार पर लगी नंबर प्लेट फर्जी थी। वाहन से इंजन और चेसिस नंबर की प्लेटें हटाई गई थीं।
पुलिस के अनुसार ई-चालान ऐप से कार की जांच करने पर अलग-अलग रजिस्ट्रेशन और इंजन नंबर सामने आए जिससे यह स्पष्ट हुआ कि वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी। पुलिस के अनुसार अज्ञात अभियुक्तों द्वारा गोवंशीय पशुओं को काटकर मांस का अवैध आयात-निर्यात किया जा रहा था। कोहरे के कारण तेज रफ्तार में चलते समय वाहन किसी अज्ञात गाड़ी से टकरा गया जिससे यह हादसा हुआ। वहीं पूरे मामले में अज्ञात के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं तीन दिन पूर्व फरीदपुर मार्ग पर गोवंशीय अवशेष मिलने पर बजरंग दल ने विरोध जताया था। इस दौरान चौकी परिसर में प्रदर्शन भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें