फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: घने कोहरे में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। मुरादाबाद आगरा नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की देर शाम घने कोहरे में एक बाइक फिसल गिरकर अज्ञात ट्रक की चपेट में आई। इस भीषण हादसे में कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम ईंधनपुर नगला निवासी बाइक सवार कारीगर लारेवफी (42) और पाकबड़ा निवासी उसका साला शबाबुल (25) घायल हो गए। गंभीर घायल लारेवफी को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां पर डॉक्टर ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बताते है कि लारेवफी अपने साले शबाबुल के साथ कुंदरकी की ओर से अपने ग्राम ईंधनपुर नगला को लौट रहा था तब उसकी बाइक हाईवे से सटे भीकनपुर कुलवाड़ा गांव के पास पहुंची तो पहले से सड़क पर चिकनावट वाले केमिकल गिरकर फैला हुआ। माना जा रहा कि उसकी चिकनी सड़क पर बाइक फिसल कर गिर गई तभी अज्ञात ट्रक ने भी बाइक को टक्कर मार दी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। सड़क हादसे की सूचना पर मृतक लोहे के कारीगर लारेवफी के परिजनों में चीत्कार मच गई और गम से बेहाल हो गए। वहीं शोक संवेदना व्यक्त करने को ग्रामीणों का घर पर देर रात तक तांता लगा रहा।

फायरब्रिगेड से पानी से साफ कराई सड़क
कुंदरकी। मुरादाबाद-आगरा हाईवे से सटे ग्राम भीकनपुर कुलवाड़ा के पास किसी वाहन से केमिकल गिरकर सड़क पर फैलने की आशंका व्यक्त की गई जिसकी वजह से बाइक सवार फिसल गिरते रहे। यहां तक की घने कोहरे में क्षेत्र के ही ग्राम ईंधनपुर नगला निवासी बाइक सवार लारेवफी की जान तक चली गई। पुलिस ने फायर ब्रिगेड को कॉल की जिसके बाद दमकल कर्मियों ने पानी की तेज बौछारें से भीकनपुर कुलवाड़ा के पास कुछ दूरी की सड़क की धुलाई की ताकि बाइकें और अन्य वाहन नहीं फिसल कर गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो संख्या एक भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें