फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: टिन शोल्डर के साथ पकड़ी गई बस पर आठ लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। राज्य कर विभाग ने टिन शोल्डर (रांगा) के साथ पकड़ी गई बस के मामले में आठ लाख का जुर्माना लगाया है। आरोप है कि निर्यातक ने जीएसटी के साथ कागजात दुरुस्त नहीं कराया था। इसी प्रकार कपड़े से लदी बस के मामले में एक लाख से अधिक का जुर्माना लगा है। राज्य कर के मोबाइल दस्ते ने लाजपत नगर में बुधवार की रात चेकिंग के दौरान दिल्ली से आ रही दो निजी बस को पकड़ लिया।
विज्ञापन

एक बस पर करीब तीन लाख कीमत के कपड़े और परचून का सामान लदा था। दूसरी बस में तलाशी के दौरान चांदी की सिल्लियां मिलने का शोर मच गया। इस मामले में अपर आयुक्त ग्रेड -2 ने सराफा व्यवसायियों से जांच कराई तो चांदी की जगह रांगा निकला जो पीतल बर्तन के छिद्र को भरने के काम आता है। पूछताछ से पता चला कि बरामद माल लाजपत नगर के एक निर्यातक का है। निर्यातक ने 23 लाख में मुंबई से टिन शोल्डर खरीदा था। मुंबई से टिन शोल्डर ट्रेन के माध्यम से दिल्ली लाया गया। दिल्ली से बस द्वारा लाजपतनगर आया। इसी समय पीछा कर राज्य कर की टीम ने बस को पकड़ लिया। इस मामले में पहले रंग की वजह से चांदी का शोर मच गया। दो सराफा कारोबारियों से अलग अलग जांच कराई तो टिन शोल्डर (रांगा) निकला। इस मामले में राज्य कर अधिकारियों ने कागजात अधूरा होने पर आठ लाख का जुर्माना लगाया है। इसी प्रकार कपड़े वाली बस पर एक लाख जुर्माना लगा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें