फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट : ट्रांसपोर्टर को टोल शुल्क की दरों में छूट व वित्तीय सहायता मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले के ट्रांसपोर्टरों को केंद्रीय बजट 2026 से बड़ी उम्मीदें हैं। ट्रांसपोर्ट सेक्टर वित्तीय दबावों का सामना कर रहा है। ट्रांसपोर्टर टोल शुल्क में छूट और जीएसटी में सुधार करने की मांग कर रहे हैं। शहर के कई ट्रांसपोर्टर्स का कहना है कि ट्रांसपोर्ट सेक्टर के सामने बड़ी चुनौतियां हैं। इसकी वजह से यह कारोबार में गिरावट दर्ज की गई है। उनका कहना है कि निर्यात हो या घरेलू माल की ढुलाई परिवहन के जरिए किया जाता है। इसलिए ट्रांसपोर्टरों के लिए डीजल व टोल शुल्क की दरों में छूट के साथ-साथ वित्तीय सहायता दिलाई जाए।
विज्ञापन

00
वर्जन
-सरकार सड़कों का नेटवर्क तैयार कर रही है लेकिन ट्रांसपोर्टरों और चालकों के लिए सुविधाएं नहीं बढ़ाई जा रही हैं। हाइवे व एक्सप्रेसवे पर रोड साइड सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। बजट में डीजल और टोल की दरों में कटौती की घोषणा की उम्मीद भी है।- कृष्ण कुमार शर्मा, संचालक, शिवशक्ति ट्रांसपोर्ट
-ट्रांसपोर्ट का काम धीमा चल रहा है। ट्रांसपोर्टरों के लिए इनकम टैक्स में अलग से छूट दी जाए। जीएसटी की दरों के बीच के अंतर को कम किया जाए ताकि आगे ज्यादा समस्याएं न आएं। इसके साथ ही महंगाई पर अंकुश लगाने वाले बजट की उम्मीद है।- सुभाष चंद्र, संचालक, कृष्णा रोडवेज
विज्ञापन

-निर्यातकों को आर्डर नहीं मिल रहा है। मुरादाबाद में सबसे ज्यादा ट्रांसपोर्टरों को फायदा निर्यातकों से मिलता है। निर्यात का काम बढ़ेगा तभी ट्रांसपोर्टरों को काम मिलेगा। इसलिए कच्चे माल के दामों पर सब्सिडी दिया जाए। डीजल के मूल्य घटाए जाने की मांग है।-विमल चौधरी, संचालक, दीप ट्रांसपोर्ट
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें