फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से हुआ हरथला ब्वायज का मुकाबला

Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद। हरथला ब्वायज फुटबाल क्लब की ओर से आयोजित मुकाबले में हरथला ब्वायज की टीम का दिल्ली के साथ मुकाबला हुआ। रोमांचक मुकाबले में दोनों ही टीमों की ओर से दो दो गोल दागे गए और मुकाबला बराबरी पर रहा।
विज्ञापन

रेलवे हरथला कालोनी के फुटबाल मैदान पर हरथला फुटबाल एकेडमी और रियान इंटर नेशनल फुटबाल एकेडमी दिल्ली के बीच मैच हुआ। रियान एकेडमी की ओर से पहला गोल आयूष और दूसरा गोल नमन अरोरा ने किया। हरथला फुटबाल एकेडमी की ओर से दोनों गोल अभिषेक ने शानदार कटिंग करते हुए गेंद को गोल में प्रवेश कराया। मुख्य अतिथि के रूप में पीएनबी के शाखा प्रबंधक जगपाल सिंह, राजेश मेंहदीरत्ता, बसंत सिंह, सतीश शर्मा, रामसिंह प्रभाकर, विक्रांत सिंह के अलावा टीआर दिवाकर, विशनपाल सिंह, एसएन सिंह, गोलकीपर सुरेंद्र पेप्सी, अमरजीत सिंह, विवेक पासन, सुभाष आदि मौजूद रहे। शुक्रवार को नोएडा और रेलवे एकेडमी के बीच अपराह्न तीन बजे से मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें