फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माडल से दिखाए ऊर्जा के नए स्रोत

Tue, 14 Oct 2014 05:33 AM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद। चित्रगुप्त इंटर कालेज में लगाई गई लगाई गई विज्ञान माडल प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने ऊर्जा के नए स्रोतों का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही वर्तमान जीवन शैली से बढ़ रही समस्याओं के समाधान भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

42वीं जवाहर लाल नेहरू बाल विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी रविवार को चित्रगुप्त इंटर कालेज में लगाई गई। इसके साथ ही चिर स्थायी विश्व के लिए विज्ञान एवं गणित और समावेशी विकास के लिए देशज प्रौद्योगिकी विषय पर संगोष्ठी भी हुई। शिवम ने हाईवे पर बनने वाले फ्लाईओवर में रोलर लगाकर वाहनों की गति से टरबाइन चलाकर बिजली बनाने का आइडिया दिया। आकाश ने ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव को कम करने के साथ ही सूर्य की किरणों, क्लोरो फ्लोरो कार्बन गैस के प्रभाव को ऊर्जा निर्माण में प्रयोग करने का माडल बनाया। गौरव सैनी ने रेलवे के अनमैंड गेट की समस्या के समाधान के लिए सिस्टम विकसित किया। सुमित ने छत पर बागवानी कर सब्जियों की समस्या से निपटने का सरल और वैज्ञानिक तरीका दिखाया। जबकि कार्तिक श्रीवास्तव ने महानगरों में बढ़ रही पेयजल की समस्या के समाधान के साथ ही नदियों को जोड़ने का माडल बनाया। लक्ष्य अग्रवाल ने ऊर्जा संरक्षण के लिए सेंसर के प्रयोग करने के लिए कार का माडल प्रस्तुत किया। इसके अलावा बड़ी संख्या में छठी कक्षा से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने माडल बनाए। संगोष्ठी में प्रधानाचार्य डा. देवेंद्र सिंह, डा. एपी शमशेरी, रामप्रकाश यादव, डा. शिव कुमार आदि ने अपने विचार रखे। विद्यार्थियों ने अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें