फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता के घर पर लगी आग

Wed, 10 Sep 2014 05:32 AM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद (ब्यूरो)। खाना बनाते समय सिलेंडर लीक होने से हरथला के सोनकपुर में रहने वाले एक अधिवक्ता गुलाम साबिर के घर में मंगलवार सुबह आग लग गई। घटना के वक्त परिवार वाले घर पर ही थे। अधिवक्ता की पत्नी गैस पर कढ़ाई चढ़ाकर कमरे में आ गई थीं। अचानक किचन से लपटें उठीं तो परिजन दौड़े। इसके बाद हड़कंप मच गया। क्षेत्रीय लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, लोगों ने खुद ही आग बुझा ली थी। आग लगने से किचन का काफी सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

--
दुकान के विवाद में झड़प
मुरादाबाद (ब्यूरो)। नागफनी में तारा बिल्डिंग के पास एक दुकान के विवाद में मकान मालिक और किराएदार के बीच मंगलवार शाम झड़प हो गई। देखते ही देखते बीच सड़क पर मारपीट होने लगी। इससे अफरातफरी मच गई। दोनों तरफ से काफी लोग जमा हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों को थाने लाई। बाद में समझौता हो गया। एसओ नागफनी ने बताया कि मकान मालिक वसीम का किराएदार व परचून व्यापारी इलियास से झगड़ा हो गया था। किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें