फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सपोर्ट फर्म की कंप्यूटर आपरेटर से छेड़छाड़

Fri, 29 Aug 2014 05:31 AM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद। दिल्ली रोड की एक एक्सपोर्ट फर्म में काम करने वाली कंप्यूटर आपरेटर से उसके दो सीनियर ने छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें की। अकेली पाकर युवती को दबोच लिया और कपड़े फाड़ने की कोशिश की। चीख पुकार सुनकर बाकी कर्मचारी दौड़े तो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं गलशहीद मेें भी पैथोलाजी की कर्मचारी से बीच सड़क पर युवक ने अश्लील हरकतें की। उसे भी पुलिस ने मौके पर पकड़ लिया।
एक्सपोर्ट फर्म की कर्मचारी ने बताया कि कई दिन से सीनियर अधिकारी महेंद्र पुत्र पन्नालाल निवासी हनुमान नगर और रिषभ पुत्र ऋषि सक्सेना निवासी प्रकाशनगर मझोला अश्लील इशारे और कमेंट कर रहे थे। गुुरुवार अपरान्ह जब युवती अकेली थी तो आरोप है कि दोनों उसके पास पहुंचे और मुंह दबाकर केबिन में खींच लिया। अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट भी की। युवती चिल्लाई तब बाहर से कर्मचारी आए। एसओ मझोला ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर लाजपतनगर पैथोलाजी की कर्मचारी ने बताया कि कई दिन से लाल मस्जिद कोतवाली का रहने वाला हाइडिल कर्मी इस्लाम पुत्र खलीलुर्रहमान परेशान कर रहा था। पीछा करते हुए अश्लील कमेंट करता था। गुरुवार शाम युवती पैथोलाजी से घर लौट रही थी तो रास्ते में रोककर अश्लील कमेंट कहे। जान से मारने की धमकी दी। तब युवती ने शोर मचाकर लोगों को बुलाया। सूचना पर पुलिस भी आई और आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें