फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना पेमेंट को लेकर 12 से होगी ‘जंग’

Fri, 08 Aug 2014 05:30 AM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद। बकाया गन्ना पेमेंट को लेकर बारह अगस्त से आरपार की लड़ाई होगी। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि मिल वालों की जो दूसरी बड़ी इंडस्ट्रीज हैं उन्हें बंद कराया जाएगा। नोएडा से इसकी शुरूआत होने जा रही है।
विज्ञापन

प्रदेश की चीनी मिलों पर करोड़ों का बकाया है। किसान अपने पैसे के लिए भटक रहे हैं। मगर शुगर लाबी पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। चीनी मिलों ने आगामी पेराई सत्र के लिए पहले से ही सरकार को अल्टीमेटम दे दिया है। कहा है कि अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वह मिलों को नहीं चलाएंगे। बृहस्पतिवार को मुरादाबाद पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बुद्धि विहार में किसानों की मीटिंग में कहा कि 12 अगस्त से आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। शुगर लाबी के जो सहयोगी प्रतिष्ठान हैं उन पर धरना दिया जाएगा। शुरूआत नोएडा से की गई है। नोएडा में आंदोलन की जिम्मेदारी मुरादाबाद, मेरठ और सहारनपुर मंडल के किसानों को दी गई है। राकेश टिकैत ने कहा कि जब तक किसानों का एक एक पैसा ले नहीं लिया जाएगा आंदोलन समाप्त नहीं होगा। पत्रकारों के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि अब किसानों की समस्याओं को लेकर आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इस दौरान भाकियू नेता चरन सिंह, जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह रंधावा, अमरोहा के जिलाध्यक्ष उम्मेद सिंह, डा. नौ सिंह, वीर सिंह, देवेंद्र सिंह, मनोज कुमार, इंद्रपाल सिंह, वीरपाल सिंह, रोशन जहां, लक्ष्मी, पूजा सिंह और ओंकार सिंह समेत तमाम लोग रहे।
विज्ञापन






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें