फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पार्सल बम’ को लेकर जीआरपी सतर्क

Thu, 07 Aug 2014 05:30 AM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद। रक्षाबंधन और 15 अगस्त नजदीक आने के साथ ही ट्रेनों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। ट्रेनों में नियमित चेकिंग कराने के साथ ही इन दिनों जा रहे लिफाफों को भी मेटल डिटेक्टर से जांचा जाएगा। जीआरपी को ट्रेनों के साथ ही डाक विभाग की भी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

पिछले साल लिफाफे में पटाखे भेजने के कारण बरेली स्टेशन के आरएमएस कार्यालय में धमाका होने के साथ ही आग लग गई थी। इस बार रक्षाबंधन और 15 अगस्त दोनाें की नजदीक होने के कारण डाक को लेकर विशेष रूप से सतर्कता बरती जा रही है। जिससे कहीं पार्सल बम जैसी घटना ना हो। इसके लिए आरएमएस से भेजे जा रहे लिफाफों को चेकिंग के साथ ही मेटल डिटेक्टर से चेक करने के निर्देश दिए हैं। एसपी जीआरपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि हर छोटे से छोटे सामान की चेकिंग कराई जाएगी। कोई सभी संदिग्ध वस्तु मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें