फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकलांग प्रमाण पत्र में दलाली के खिलाफ प्रदर्शन

Sun, 09 Mar 2014 05:32 AM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद। जिला अस्पताल में विकलांग प्रमाण पत्र बनाने में मनमानी और दलालों के जरिए उगाही का आरोप लगाते हुए विकलांग हितकारी संगठन ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन के जरिए राज्यपाल को बारह सूत्रीय मांग पत्र भेजा जिसमें विकलांगों की समस्याएं गिनाते हुए निस्तारण की आवाज उठाई गई।
विज्ञापन

विकलांगों ने कहा कि जिला अस्पताल में विकलांगों का प्रमाण पत्र के नाम पर शोषण हो रहा है। किसी भी राजनीतिक दल अथवा जनप्रतिनिधि ने विकलांगों की समस्या पर कभी ध्यान नहीं दिया। विकलांगों की समस्याओं को दूर कराने में जो उम्मीदवार सहयोग करेगा उसे ही विकलांग बंधु समर्थन करेंगे। प्रमुख रूप से जलालुद्दीन, चमन यादव, लईक अहमद, आरिफ हुसैन, नासिर, कोमल, राजीव कुमार, उमेश शर्मा आदि विकलांग बंधु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें