मुरादाबाद। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक बुधवार को शिक्षक भवन में हुई। शासन की ओर से शिक्षकों के बकाया भुगतान संबंधी दिक्कतों के निराकरण में शिक्षक संघ की भूमिका पर चर्चा की गई। शिक्षकों ने सरकार के इस निर्णय पर हर्ष व्यक्त किया।
दांग परिसर में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष सर्वेश शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों सचिव बेसिक शिक्षा के साथ प्रदेश भर के शिक्षाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग हुई थी। जिसमें निर्देश दिए गए थे कि प्रत्येक महीने की 25 तारीख को बैठक बुलाई जाएगी। जिसमें बीएसए, लेखाधिकारी और शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मौजूद रहेंगे। शिक्षकों के बकाया भुगतान, एरियर या किसी प्रकार का भुगतान संबंधी मुद्दों पर चर्चा होगी। बैठक में सभी के भुगतान सुनिश्चित करने के बाद सचिव बेसिक शिक्षा और वित्त नियंत्रक बेसिक शिक्षा को तीनों के हस्ताक्षर से प्रमाण पत्र भेजे जाएंगे। जिसमें बकाया शेष नहीं की जानकारी देनी होगी। होने का अब शिक्षकों को बकाए के भुगतान के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इस अवसर पर संगठन के जिला कार्यकारिणी के अलावा ब्लाक स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे।
शिक्षकों की समस्याओं पर हुई चर्चा
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ तदर्थ समिति की बैठक में शिक्षकों की दिक्कतों पर चर्चा हुई। जिसमें शिक्षकों को जनगणना, निर्वाचन संबंधी कार्यों और अन्य कार्यों से दूर रखने की मांग की गई। आधार कार्ड के लिए केवाईआर फार्म वितरण में सुस्ती बरतने पर शिक्षकों के निलंबन की सिफारिश किए जाने पर नाराजगी जताई। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षकों पर पहले ही अन्य कार्योें का दबाव रहता है। ऐसे में उन्हें इस प्र्रकार से निर्वाचन संबंधी कार्यों का अतिरिक्त बोझ उठाना पड़ता है। इस संबंध में बीएसए से मिलकर ज्ञापन दिया जाएगा। बैठक में जिला संयोजक रवेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे।