फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीसी ने उखड़वाई पीली ईंटों की दीवार

Thu, 09 Jan 2014 05:50 AM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद (ब्यूरो)। ग्रीन बेल्ट की फेंसिंग में पीली ईंटों के इस्तेमाल पर भड़के वीसी एमडीए ने घटिया ईंटों से बनी पूरी दीवार को उखड़वाने के साथ इलाके के इंजीनियरों से स्पष्टीकरण मांगा है। एमडीए रामपुर रोड पर डीयर पार्क के सामने ग्रीन बेल्ट विकसित कर रहा है। जिसकी फेंसिंग का काम इन दिनों चल रहा है। रामपुर रोड पर एमडीए की योजनाओं का निरीक्षण करने निकले वीसी रवींद्र सिंह को डीयर पार्क के सामने फेंसिंग में पीला ईंटों का इस्तेमाल होते मिला। नजर पड़ने के बाद वीसी ने गाड़ी रुकवाई और मौके पर ही पूरी दीवार को तुड़वा दिया। सड़क किनारे फेंसिंग से पूर्व पीडब्ल्यूडी से परमिशन लेने और टेंडर के अनुरूप क्वालिटी सुनिश्चित करने के निर्देश वीसी ने इंजीनियरों को दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें