फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार का शीशा तोड़कर लूट ली व्यापारी से चेन

Tue, 10 Dec 2013 05:47 AM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद। दिल्ली रोड पर कुंदन पेट्रोल पंप के पास तीन युवकों ने कार सवार प्लास्टिक कारोबारी नीरज मल्होत्रा से चेन लूट ली। पहले उन्होंने कार का शीशा तोड़ा और जब नीरज ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट करने लगे। इसी दौरान एक युवक चेन लूटकर फरार हो गया। पुलिस ने मामले को मारपीट का बताकर रिपोर्ट लिखने से इंकार कर दिया।
चंद्रनगर के रहने वाले नीरज मल्होत्रा की राही होटल के पास शिवम पाली प्रिंटर नाम से प्लास्टिक की फैक्ट्री है। सोमवार शाम वह अपनी वैगनआर कार से घर लौट रहे थे। करीब सात बजे कुंदन पेट्रोल पंप के पास शराब ठेके के सामने तीन युवकों ने पत्थर से उनकी कार का शीशा तोड़ दिया। नीरज ने कार रोकी और विरोध किया तो युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। सूचना पर नीरज के पिता ब्रजलाल भी आए। तभी एक युवक ने उनके गले से चेन तोड़ ली और फरार हो गया। पीछे-पीछे दूसरा भी भाग निकला। पब्लिक ने तीसरे को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी को लेकर लोग थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने से इंकार कर दिया। पकड़े गया युवक बीबीए तृतीय वर्ष का छात्र है और संभल का रहने वाला है। इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने कहा कि मामला शराब पीकर मारपीट का है। लूट की घटना नहीं हुई। इस पर नीरज बार-बार अपना एल्कोहल टेस्ट कराने के लिए कहते रहे। पुलिस ने नहीं सुनी। उनके पिता ने कहा कि पुलिस जानबूझकर लुटेरों को बचा रही है। मामले में एसपी सिटी ने भी फोन किया, फिर भी सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें