फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगलूरू नेशनल में सुगंधा ने जीता कांस्य

Mon, 09 Dec 2013 05:47 AM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बंगलूरू नेशनल में भी मुरादाबादी उड़नपरी छाई रही। 800 मीटर दौड़ में सुगंधा ने तीसरा स्थान हासिल किया। शाम में खबर मुरादाबाद पहुंची तो उसके माता पिता भी खुशी से फूले नहीं समाए। हालांकि प्रदेश में खिलाड़ियों की उपेक्षा पर पिता का दर्द भी छलका। अमर उजाला से बात करते हुए कहा कि कोचिंग से लेकर हर टूर्नामेंट में बेटी के आने जाने और खान पान आदि का खर्च खुद ही वहन करना पड़ रहा है। अन्य राज्यों की तरह प्रदेश में खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में सरकार समुचित इंतजाम नहीं कर रही।
विज्ञापन

प्रदेश में गोल्ड जीतने के बाद सुगंधा से बंगलूरू नेशनल में भी पहले अथवा दूसरे स्थान की उम्मीद की जा रही थी लेकिन वह तीसरा स्थान हासिल कर सकी। सुगंधा ने 800 मीटर की यह दौड़ 2 मिनट 8 सेकेंड में पूरी की। वर्ष 2007 में स्पोर्ट्स स्टेडियम के ट्रैक पर सुगंधा के कदम जूनियर खिलाड़ी के रूप में आगे बढ़े तो फिर उसने पलटकर नहीं देखा। इस समय सीनियर वर्ग में वह न सिर्फ मुरादाबाद मंडल बल्कि नेशनल स्तर की कई प्रतियोगिताओं में यूपी का प्रतिनिधित्व बराबर कर रही है। सुगंधा के पिता विजय सिंह भोजपुर थाने में हेड मोहर्रिर हैं। बेटी को हर कदम पर आगे बढ़ाने में सहयोग कर रहे पिता का सपना है कि एक दिन सुगंधा देश के लिए ओलंपिक में पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें