फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गश्त के दौरान दरोगा पर किया फायर

Tue, 23 Jul 2013 05:33 AM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। गश्त के दौरान फिर बदमाशों ने पुलिस पर हमला कर दिया। सोनकपुर के पास वाहन चेकिंग के दौरान दरोगा ने रोका तो उन्होंने फायर कर दिया। गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं। इसके बाद सिपाहियों ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार बदमाश लूट के इरादे से घूम रहे थे।
विज्ञापन

अकबर किले के पास पुलिस टीम गश्त कर रही थी। रात करीब साढ़े 10 बजे सोनकपुर की ओर से बाइक सवार तीन लड़के आते दिखे। दरोगा ने आगे आकर उन्हें रोकने की कोशिश की, इसी दौरान उन्होंने फायर कर दिया। गोली चलने से अफरातफरी मच गई। दरोगा और सिपाहियों ने जान बचाई। इसके बाद बदमाशों के पीछे दौड़े। तब तीनों को पकड़ लिया गया। बदमाशों के नाम गोविंद पुत्र राजू, राहुल पुत्र संदीप और चुन्नू पुत्र दिलावर निवासी फकीरपुरा हैं।
इंस्पेक्टर सिविल लाइंस ने बताया कि तीनों शातिर बदमाश हैं। लूट की योजना बना रहे थे। रोकने पर पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। लेकिन मुठभेड़ के बाद उन्हें पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें