फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रानिक कचरे के साथ एक गिरफ्तार, हंगामा

Tue, 04 Jun 2013 05:30 AM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद। इलेक्ट्रानिक कचरा ले जा रहे एक युवक को नागफनी पुलिस ने हाजी नेक की मस्जिद के पास से गिरफ्तार कर लिया। युवक के पकड़े जाने के बाद उसके परिजनों और क्षेत्रीय लोगों ने थाने के बाहर जमकर हंगामा काटा। पुलिस पर दबाव बनाने की भी कोशिश की।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हाजी नेक की मस्जिद के पास छापा मारा। जहां एक रिक्शे पर चार बोरे भरकर इलेक्ट्रानिक कचरा ले जा रहे रईस को गिरफ्तार कर लिया गया। सूचना पर इलाके से काफी भीड़ मौके पर पहुंची। भोजपुर की एक महिला नेत्री ने भी थाने पहुंचकर हंगामा काटा। ऊंचे संबंधों का हवाला देकर उसे छुड़ाने की कोशिश की। लेकिन पुलिस नहीं मानी। एसओ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपी के दूसरे साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें