फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती में मुरादाबाद रहा विजेता

Wed, 27 Feb 2013 05:31 AM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मुरादाबाद। नेहरू युवा केंद्र की ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं की कुश्ती प्रतियोगिता के पुरुष एवं महिला वर्ग में मुरादाबाद विकास खंड का दबदबा रहा। खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में खिताब के लिए खिलाड़ियों ने खूब दमखम दिखाया। टूर्नामेंट में पहुंचे दर्जा राज्यमंत्री हाजी मो. इकराम कुरैशी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में बड़ी संख्या में अच्छे खिलाड़ी मौजूद हैं। नेहरू युवा मंडल के जरिए यह खिलाड़ी आगे निकलकर प्रदेश और देश का नाम रौशन करेंगे।
विज्ञापन

टूर्नामेंट में मौजूद क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ऊषा लाल ने कहा कि लगन के बल पर मुरादाबाद से कई खिलाड़ियों ने देश में नाम रौशन किया है। जिला युवा कल्याण अधिकारी नरेश कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में खेलों के प्रति जागरूकता की मिशाल नहीं मिलती। लंबी कूद में नदीम अहमद प्रथम स्थान पर रहे। लंबी कूद महिला में कावित्री शर्मा ने पहला स्थान पाया। 400 मीटर दौड़ में क्रमश: अकरम और अंकित कुमारी, 200 मीटर दौड़ में नदीम और निधि सिंह, 100 मीटर दौड़ में मो. अजीम और निधि ने पहला स्थान पाया। कबड्डी में बरवाला भझरा एवं पंडित नगला तथा फुटबाल में कुंदरकी की टीम विजयी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें