फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला रूपांतरण उत्सव में मचा धमाल

Wed, 27 Feb 2013 05:31 AM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरादाबाद। सामने हो कामेडी का सितारा ‘खयाली’ और उसके गुदगुदाते किस्से तो फिर कोई शांत कैसे रह सकता है। अमर उजाला गीतांजलि रूपांतरण उत्सव में खयाली के चुटीले अंदाज में महिलाएं ऐसी डूबीं कि हंसते-हंसते लोटपोट हो र्गइं। घर की फिक्र रही न दूसरे कामों की चिंता। मनोरंजन के पलों को उन्होंने जमकर जिया। हंसी का दौर थमा तो खयाली ने गीतों पर ठुमके लगाने शुरू कर दिए। फिर क्या था पहुंच गई महिलाएं मंच के सामने और फिर जमकर धमाल हुआ।
अमर उजाला रूपांतरण एक साल का हो गया। इसी उल्लास और उत्साह में मुरादाबाद क्लब में आयोजित किया गया था शानदार समारोह। जहां होली भी थी और बसंत भी...मनोरंजक खेल और हंसी ठिठोली भी। इस जश्न में शामिल होने की चाह इतनी थी कि वक्त से पहले ही सैकड़ों की संख्या में महिलाएं पहुंच चुकी थीं। कामेडियन खयाली का जादू इस कदर सिर चढ़कर बोल रहा था कि बुजुर्ग महिलाएं भी खुद को रोक नहीं पाईं और मंच पर पहुंचकर डांस किया। होलिया में उड़े रे गुलाल..., होली खेलें रघुवीरा बिरज में..., रंग बरसे भीगे चुनर वाली... गीतों में थिरकते सदस्यों ने कार्यक्रम स्थल पर फागुन की मस्ती भर दी।
विज्ञापन

इस दौरान तमाम नई महिलाएं भी रूपांतरण क्लब की सदस्याएं बनीं। रीना जौहरी, प्रज्ञा अग्रवाल, भावना धवन, मधु गुप्ता, संजय धवन, अंकुश अग्रवाल के सहयोग से कार्यक्रम लयबद्घ तरीके से आगे बढ़ता रहा। अमर उजाला के सहयोगी प्रतिष्ठानों ने कार्यक्रम स्थल पर स्टाल भी लगाए थे। एंकर महेंद्र सिंह ने सबको बांधे रखा। उड़ान बैंड के दीपक के गीत- मैंने जिसे अभी-अभी देखा है, कौन है वो अंजानी... गीत के साथ धूम मचानी शुरू की। संगीत का जादू छाया तो महिलाएं थिरकने से खुद को रोक न सकीं। दीपक ने गानों के इस सिलसिले ने महिलाओं को खूब नचाया। उनके बाद सारेगामा फेम अनीता भाटिया की आवाज का जादू बिखरा। जुबां पे लागा-लागा रे नमक इश्क का..., आज की रात, होना है जो हो जाने दो... जैसे गीतों का सबने भरपूर लुत्फ उठाया। रूपांतरण क्लब एवं प्रायोजकों की ओर से लकी ड्रा सहित कार्यक्रमों में प्रतिभाग के लिए गिफ्ट दिए गए। पूरे समय तालियाें की गड़गड़ाहट गूंजती रही। कार्यक्रम के अंत में अमर उजाला के यूनिट हेड प्रदीप जौहरी ने सभी अतिथियों एवं लकी ड्रा विजेताओं का आभार व्यक्त किया।

रोचक सवालों के गुदगुदाते जवाब
मुरादाबाद। क्लब सदस्यों से एंकर महेंद्र सिंह ने रोचक सवालों के जरिए महिलाओं को न सिर्फ खूब गुदगुदाया बल्कि सही जवाब देने वाली महिलाओं को पुरस्कार भी दिए।
- दो महिलाएं बात कर रही हों तो क्या पूछने पर वह खामोश हो जाएंगी।
सही जवाब- उम्र पूछ ली जाए दोनों खामोश हो जाएंगी- नीरू
- आधा कटा हुआ सेब देखने में कैसा लगता है
सही जवाब- दूसरे आधे कटे हुए सेब की तरह- सुषमा
- दस भारतीय शहरों के नाम जिसमें बाद में बाद आता है
- कइयों ने 3, 5, 6, 8 और 9 तक गिनाए नाम, बाद में एक ने दिया सही जवाब
- बीस मार खां गेम में 1-20 तक की गिनती का खेला खेल, कुछ हारी, कुछ जीती

पहुंचे फिल्म जिला गाजियाबाद के सितारे तिलकधारी
मुरादाबाद। पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म जिला गाजियाबाद के सितारे लोकेश तिलकधारी, बिग बास- 2 फेम आशुतोष और अभिनेता अश्मित पटेल भी पहुंच गए। इन कलाकारों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और भी रंग भर दिया। टिंकू जिया... गीत पर बालीवुड के इन कलाकारों ने डांस किया तो रूपांतरण क्लब की सदस्य भी खुद को थिरकने से रोक न सकी। मौज-मस्ती भरे यह पल कोई गंवाना नहीं चाहता था। बालीवुड की हस्तियों के साथ हसीन पलों को यादगार बनाने के लिए मोबाइल के जरिए मूवी बनाने और फोटो खींचने में महिलाएं जुटी रही। खयाली सहित अन्य ने महिलाओं को मायूस नहीं किया।
विज्ञापन


फिल्मी गीतों से की खयाली ने खिंचाई
गीत- जोरा-जोरी चने के खेत में...
खयाली- नन्हा सा पौधा कैसे होगी जोरा जोरी?
गीत- आेंठ चना मसाला...
खयाली- आेंठ हैं या मसाले का पौधा?
गीत- सौ साल पहले मुझे तुमसे प्यार था, आज भी है, कल भी रहेगा...
खयाली- अरे भई! इंसान हो या भूत?

इस इनसेट को बाक्स में खबर के बीच में फ्लैश होने वाली जगह ही लगाएं।
यह रहे रूपांतरण क्लब के सहयोगी
अमर उजाला रूपांतरण कार्यक्रम को सफल बनाने में इन सहयोगियों ने विशेष योगदान दिया। अमर उजाला परिवार अपने इन सहयोगियों का आभार प्रकट करता है।
- होटल मधुरम हेरिटेज
- सीएससी इंफ्रास्ट्रक्चर
- टेंपटेशन फूड्स
- वाशु अर्जुन यामाहा
- बलप्रदा आयुर्वेदिक संस्थान
- एरीना एनिमेशन
- इंडेन गैस
-गीतांजलि

खुद में अनोखा है ‘उड़ान बैंड’
मुरादाबाद। मुंबई का म्यूजिकल ग्रुप ‘उड़ान बैंड’ अपने आप में अनोखा है। इस ग्रुप के कई सदस्य आंखों की कम रोशनी से ग्रसित हैं, बावजूद इसके लिए उनके हौंसलों की उड़ान आकाश छूती दिखाई देती है। इस म्यूजिक ग्रुप की शुरुआत राजस्थान के दीपक और गुजरात के केवल हरि ने मिलकर की थी। इस ग्रुप में 60 कलाकार हैं। विकलांगों के अलावा सामान्य लोग भी हैं। यह ग्रुप देश के साथ विदेशों में भी कई कार्यक्रम पेश कर चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें