फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा जेल से भागे 376 के मुल्जिम

Wed, 05 Dec 2012 05:30 AM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मुरादाबाद। अपहरण और बलात्कार के दो मुल्जिम सोमवार को बच्चा जेल से सबकी आंखों में धूल झोंककर फरार हो गए। शाम को किसी समय जेल में बन रही दीवार कूदकर गए, लेकिन किसी की नजर नहीं पड़ी। जानकारी तब हुई, जब रात खाने के दौरान कैदियों की गिनती हुई। इसके बाद हड़कंप मच गया। रात में ही फोर्स पहुंची, पड़ताल में ड्यूटी पर तैनात चार कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई। चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
सिविल लाइन्स की आदर्श कालोनी में समाज कल्याण विभाग के दफ्तर के बराबर में ही जिला किशोर संप्रेक्षण गृह (बच्चा जेल) है। सोमवार सुबह यहां 74 कैदी बंद थे। दोपहर के समय एक कैदी को पेशी पर भेजा गया, जहां से वह जमानत पर रिहा हो गया। इसके बाद शाम तक किसी ने कैदियों की गिनती नहीं की। रात में जब खाने पर सबको बुलाकर गिनती की गई तो हड़कंप मच गया। अमरोहा के रहने वाले दो शातिर कैदी साजिद (16) पुत्र अंजार निवासी धनौरा और दानिश पुत्र जाकिर निवासी हसनपुर गायब थे। साजिद अक्टूबर में जिला जेल से यहां स्थानांतरित किया गया था, जबकि दानिश सितंबर में आया था। दोनों पर अपने गांव में नाबालिग किशोरियों का अपहरण कर बलात्कार का आरोप है।
विज्ञापन

सूचना पर जेल के सहायक अधीक्षक, अधीक्षक, प्रोेबेशन अधिकारी मौके पर पहुंचे। आसपास कालोनी में तलाश की गई। लेकिन वे नहीं मिले। इसके बाद उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई। पुलिस ने भी छानबीन शुरू की। मंगलवार सुबह अधिकारियों ने दोनों बाल कैदियों और ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड निवेंद्र सिंह निवासी भोजपुर, समरपाल सिंह निवासी छजलैट और कर्मचारी राधेलाल निवासी कटघर व सुनील कुमार निवासी मिर्जापुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। अधिकारियों ने आसपास के जिलों और मुल्जिमों के संबंधित थानों को भी अलर्ट कर दिया।
विज्ञापन

--
निर्माणाधीन दीवार फांदकर भागे कैदी
दोनों कैदी बच्चा जेल में बन रही दीवार फांदकर भागे। दरअसल, पिछले दो माह से जेल की बाहरी दीवार को नए सिरे से बनाया जा रहा है। दीवार ऊंची करने के लिए मिस्त्री की ओर से पाड़ बांधा गया था। जिसकी बल्लियां नहीं हटाई गईं और न ही दीवार की दराजें बंद की गईं। माना जा रहा है कि कैदी इसी के सहारे जेल से फरार हो गए।
--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें