फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्या भ्रूण हत्या की तो नहीं होगी बेटों की शादी

Wed, 05 Dec 2012 05:30 AM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मुरादाबाद। गर्भ में कन्या की हत्या करने और कराने वाले दोनों ही नर्क में जाएंगे। भ्रूण में शरीर को तो आप मार सकते हैं मगर आत्मा को नहीं। बेटे की चाह में जो बेटी को नकारते हैं उनके बेटे तो शायद विवाह से वंचित रह जाएं क्यों कि लड़कियों की संख्या कम होती जा रही है, मगर लड़कियां अपना भाग्य स्वयं लेकर आती हैं और वह कुंआरी नहीं रहती। कन्या भ्रूण हत्या करने और करवाने वालों को नवरात्रि में कन्या पूजन त्याग दें। दिखावे के जीवन का कोई मतलब नहीं।
विज्ञापन

रामगंगा विहार में श्रीराम कथा की ज्ञान गंगा समापन के दौरान के कथा व्यास अतुल कृष्ण भारद्वाज ने भक्तों को कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ आगे आने का आह्वान किया। पिछले दिनों अजमल कसाब को बेहद गोपनीय ढंग से फांसी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि देश का प्रधानमंत्री युवा होता तो अजमल को खुलेआम फांसी दी जाती। अमेरिका में राष्ट्रपति युवा है तो लादेन को उसके घर घुसकर अमेरिकी सेना ने मार गिराया। गद्दाफी को घेरकर मार दिया गया। हमारे देश की नीति पूरी तरह उल्टी है। आतंकवादियों को पाला जाता है। उन्होंने मानस की चौपाइयों को प्रतिदिन पढ़ने अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया। निर्मल मेहता, प्रमोद ग्रोवर, हरिओम सिंघल, राजकुमार गुप्ता, मूलचंद्र तोमर, रघुनंदन सरन अग्रवाल, पूर्व विधायक संदीप अग्रवाल, श्रीगोपाल अग्रवाल, अमृतलाल तोंदी, निमित जायसवाल, पुष्पेंद्र अग्रवाल, विपुल अग्रवाल, इंद्रा मोहिनी सूरी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें