फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रकों की भिड़ंत से आग लगी, दो मरे

Tue, 27 Nov 2012 12:00 PM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। हाईवे पर दो ट्रकों में भीषण भिड़ंत के बाद आग लग गई। इसमें दोनों के चालकों की मौत हो गई। आग से ट्रक में भरा लाखों का माल भी खाक हो गया। इस बीच हाईवे पर वाहनों के पहिए थमने से जाम लग गया।
विज्ञापन

हाईवे पर कोतवाली क्षेत्र के नगला उदई और मेहंदीपुर गांव के बीच आलू से लदा ट्रक बरेली जाते वक्त खराब हो गया था। पीलीभीत जिले के थाना बीसलपुर के मुहल्ला दुर्ग प्रसाद निवासी चालक राम भरोसे ट्रक से नीचे उतरकर देखने लगा। हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से मुजफ्फ नगर से गैस के चूल्हे भरकर बरेली जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा होने पर ट्रक नगला उदई संपर्क मोड़ पर पलट गया। इसके चालक चालक और क्लीनर दूर जा गिरे। ट्रक के पलटते ही आग लग गई। इससे ऊंची ऊंची लपटे उठने लगी। हादसे में खड़े ट्रक के चालक राम भरोसे की मौके पर मौत हो गई। दूसरे ट्रक चालक दिनेश कुमार निवासी नगला पटियाली कासगंज और क्लीनर प्रेमपाल दूर जा गिरे। घायल चालक दिनेश को उठाकर लोग पहले नगर की सीएचसी पहुंचे। बाद में रामपुर लेकर गए। जहां उसने भी इलाज के दौरान तोड़ दिया। हादसे के बाद कुछ देर को हाईवे पर जाम के हालात बन गए। लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। बाद में दमकल टीम मौके पर पहुंची। तीन घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की लपटों में ट्रक में भरे कई लाख के गैस चूल्हे जल चुके थे। हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें