फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा भैया का पुतला जलाया

Thu, 28 Jun 2012 12:00 PM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग, नारेबाजी की
विज्ञापन

मुरादाबाद। प्रतापगढ़ में पेश आई वारदात को लेकर जहां मंत्री राजा भैया का पुतला जलाया, वहीं ज्ञापन देकर कार्रवाई की भी मांग की। इस दौरान मुसलिम तंजीमों से जुड़े लोगों ने जमकर नारेबाजी की। शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

तंजीम अवामे अहले सुन्नत की ओर से पीर बाजार के सामने जिला प्रतापगढ़ के गांव इस्थान में पेश आई घटना को लेकर गम ओ गुस्से का इजहार किया गया। उन्होंने राजा भैया, शैलेंद्र सिंह का पुतला जलाया। इसके साथ ही प्रदेश की सपा सरकार को भी चेतावनी दी। पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की। इसमें मौलाने मोहब्बे अली नईमी, मौलाना अताउर्रहमान, मौलाना अरशद, सूफी इस्लाम मियां, कारी दूल्हा, मौलाना हारून, रईस मुतवल्ली, मुहम्मद अकरम मुतवल्ली, मशकूर आदि थे। दूसरी तरफ सुन्नी बरेलवी उलमा फेडरेशन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। इसमें भी दोनों पर कार्रवाई की मांग की गई है। प्रदेश सरकार को चेतावनी देकर सीबीआई जांच की मांग की गई। कहा कि महीने भर में दो वारदात पेश आ चुकी हैं। इसमें अध्यक्ष मुफ्ती मोहम्मद इमरान हनफी, कारी गुलाम नबी लतीफी, मौलाना अब्दुल हफीज, कारी अब्दुल वकील, कारी इंतजार हुसैन, सैयद वसीम मियां, मौलाना जाहिद रजा, मौलाना आशकर, मौलाना इमरान नईमी, कारी महफूज, अनीस शीराज, मौलाना शब्बीर, कारी मेराज, मौलाना असलम बरेलवी, मौलाना ताहिर उल कादरी आदि थे। जबकि रालोद की प्रदेश उपाध्यक्ष काजी मुर्सरत की अध्यक्षता में बैठक में घटना की निंदा की गई। इसमें पूर्व नगर अध्यक्ष काजी सौलत हुसैन एडवोकेट, जकी मलिक, अनवार अंसारी, मोहम्मद फुरकान, लईक अंसारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें