फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: क्रिप्टो करेंसी एप डाउनलोड करा महिला से 94 हजार ट्रांसफर कराए

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। साइबर ठगों ने एक महिला को तीन दिन में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 94 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। ठगों ने क्रिप्टो करेंसी एप डाउन लोड कराकर साइबर ठगी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चक्कर की मिलक निवासी निशांत अंजुम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि देविका सक्सेना, सुभाष ने फोन के जरिए उसे झांसा दिया कि शेयर बाजार में निवेश करने पर तीन दिन में रकम दोगुनी हो जाएगी। आरोपियों ने प्ले स्टोर से क्रिप्टो करेंसी एप डाउनलोड करा लिया।
आरोपियों ने अलग अलग तारीख में 94 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद ठग ने उन्हें बताया कि उन्हें तीन लाख रुपये मिलेंगे। इसके लिए उन्हें पहले एक लाख 68 हजार रुपये जमा करने आएंग। इसके बाद सुनीता, देविका सक्सेना, सुभाष गिरी, राजपूत सूरज लोधी, मोहम्मद इरशाद ने भी उन्हें फोन के जरिए रकम जमा करने के लिए कहा। इसके बाद पीड़िता समझ गई वह आरोपी उसके साथ साइबर ठगी कर रहे हैं। इसके बाद उसने आरोपियों के बताए खाते में रकम ट्रांसफर नहीं की।
विज्ञापन

सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें