फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिलाओं की मौत, 44 ट्रेनी दारोगा समेत 92 नए पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। टीएमयू में भर्ती कोरोना संक्रमित दो महिलाओं की बुधवार को मौत हो गई। रैपिड एंटीजन, आरटीपीसीआर और निज लैबों से 92 नए कोरोना पॉजिटिव भी मिले हैं। इनमें पीटीएस के 44 ट्रेनी दारोगा संक्रमित हैं। इससे पीटीएस में हड़कंप मचा है। जिले में संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 68 और संक्रमितों की संख्या 2633 पहुंच गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि मानपुर बुद्ध बाजार निवासी 45 वर्षीय संक्रमित महिला की टीएमयू में मौत हो गई। महिला दो अगस्त को कोरोना संक्रमित आई थी। महिला को सांस लेने में काफी परेशानी थी। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे महिला ने दम तोड़ दिया। टीएमयू में ही नजीबाबाद बिजनौर निवासी 48 वर्षीय महिला की भी मंगलवार सुबह नौ बजे मौत हो गई। कोरोना संक्रमित आने के बाद महिला की हालत गंभीर होने पर नौ अगस्त को बिजनौर से टीएमयू रेफर किया गया था।
सीएमओ ने बताया कि निजी लैब से प्रमुख निर्यातक कंपनी के संक्रमित कर्मचारी की पत्नी, 19 साल की बेटी और 15 साल का बेटा भी पॉजिटिव आया है। मंजू नगर निवासी कर्मचारी तीन दिन पहले संक्रमित आया था। जीआईएमएस लैब ग्रेटर नोएडा से पुलिस लाइन का 35 साल का जवान, केजीके कालेज के पास रहने वाला दंपती भी संक्रमित आया है। संक्रमितों में बर्तन बाजार, पीतल नगरी, आवास विकास, सिविल लाइन रामस्वरूप कालोनी और इंदिरा कालोनी, पाकबड़ा, लाइनपार, मानसरोवर के लोग शामिल हैं। अस्थायी जेल के दो बंदी भी पॉजिटिव हैं। एक संक्रमित मेरठ, दो मरीज गाजियाबाद से रेफर हैं।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जीएस मर्तोलिया के मुताबिक मगंलवार को 946 एंटीजन टेस्टिंग की गई। इनमें 63 पॉजिटिव और 883 निगेटिव आए हैं। रैपिड एंटीजन में सर्वाधिक 44 संक्रमित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल से आए हैं। जोन प्रभारी डा. ऋचा लोचब के मुताबिक पीटीएस में 196 पुलिस कर्मियों के सैंपल किए गए। इनमें 44 संक्रमित आए। जबकि सोमवार को 16 पुलिस कर्मी संक्रमित आए थे। इनके अलावा छह संक्रमित मझोला, टाउन हाल, बंगला गांव और ताजपुर से तीन-तीन संक्रमित मिले हैं। भोजपुर और मूंढापांडे से एक-एक और कुंदरकी से दो पॉजिटिव आए हैं।
पीटीएस में भी बना कोविड केयर सेंटर
मुरादाबाद। पीटीसी के बाद पीटीएस में संक्रमण के फैलाव से अफसरों में हड़कंप मचा है। दो दिन में 60 पुलिस कर्मी पॉजिटिव मिल चुके हैं। 76 पुलिस कर्मियों की जांच होनी अभी बाकी है। हरथला जोन की प्रभारी डा. ऋचा लोचब ने बताया कि बुधवार को भी सैंपलिंग कराई जाएगी। अब तक निगेटिव आए सभी पुलिस कर्मियों का आरटीपीसीआर सैंपल कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि पॉजिटिव पुलिस कर्मियों में कोई गंभीर लक्षण नहीं हैं। पुलिस कर्मी दारोगा की ट्रेनिंग पर हैं और प्रदेश के अलग अलग जिलों के रहने वाले हैं। पीटीएस में ही कोविड सेंटर बनाकर आइसोलेट कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें