फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर पर सोना जीत किया नाम रोशन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

रामपुर की निवासी और हिमगिरी में किराए पर रहने वाली मायरा खान ने भारोत्तोलन में राष्ट्रीय स्तर पर सोना जीतकर शहर और परिजनों का नाम रोशन किया है। यह सफलता 26 से 30 नवंबर तक गुवाहाटी में युवा और खेल कल्याण विभाग असम सरकार द्वारा आयोजित 64वीं राष्ट्रीय स्कूल प्रतियोगिता 2018-19 में 64 किग्रा वर्ग में मिली है। उसका चयन अब पुणे में नौ से 19 जनवरी तक होने वाली खेलो इंडिया प्रतियोगिता के लिए हुआ है। मायरा ने मां, कोच और वरिष्ठ खिलाड़ियों को जीत का श्रेय दिया।
विज्ञापन

सोनकपुर स्टेडियम में पिछले दो साल से अभ्यास कर रही मायरा कक्षा नौ में अभय शिक्षा निकेतन में पढ़ती है। उसने बताया कि जब वह रामपुर में पढ़ती थी तो उसकी शिक्षिका प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराने के लिए लाई थीं। तभी से खेलों में दिलचस्पी जग गई, लेकिन वहां पर सुविधाएं न होने की वजह से मुरादाबाद का रुख किया। मायरा की सफलता के सफर में सबसे बड़ी मुश्किल 2013 में आई, जब पिता का हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया। मां रजिया खान ने एक स्कूल में नौकरी करना शुरू कर दिया। मायरा ने बताया कि रुपयों की किल्लत होने से खानपान भी नहीं हो पा रहा था। उसने सुबह-शाम घरों में जाकर भारोत्तोलन सिखाने की क्लास लेना शुरू कर दिया। उसने बताया कि कोच शलभ सिंह और वरिष्ठ खिलाड़ियों की प्रेरणा से ही संभव हो सका है। अब उसका सपना अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक जीतने का है। मायरा की जीत के बाद से खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है। क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें