फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी जयंती पर प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
भगतपुर टांडा। विकास खंड भगतपुर टांडा क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों, कालेजों, सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। ध्वजारोहण के बाद छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय भगतपुर टांडा में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यशिका कन्या डिग्री कॉलेज मानपुर में डायरेक्टर चंद्र प्रकाश यादव ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डाला। एचबीएच मॉडर्न पब्लिक स्कूल मिलक चांदपुर गढ़ी में प्रधानाचार्य रिजवान सकलैनी एवं ब्लाक प्रमुख इकबाल इंजीनियर ने विचार प्रस्तुत किए एवं पौधरोपण किया। एसकेडीएम महाविद्यालय सिरसवां हरचंद में डायरेक्टर डॉ. राजीव यादव एवं प्राचार्य डॉ अनुराग ने स्वच्छता अभियान चलाकर महाविद्यालय परिसर एवं मुख्य मार्ग के किनारों पर साफ सफाई की। एसएच स्टडी हॉल इंटर कॉलेज बुढ़ानपुर अलीगंज में सगीर अहमद ने देश भक्ति पर विचार प्रस्तुत किए । जेआरएसएम कान्वेंट स्कूल सिरसवां हरचंद में चेयरमैन प्रकाश वीर यादव व प्रबंधक सुरजीत यादव ने देश सेवा पर विचार प्रस्तुत किए व छात्र-छात्राओं ने भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। अमीर हमजा तुर्की इंटर कॉलेज बुढ़ानपुर अलीगंज में प्रबंधक मुस्तफा हसन ने एकता व भाईचारे पर विचार प्रस्तुत किए। राजकीय हाई स्कूल बहोरनपुर कला में प्रधानाचार्य डॉ. श्वेता पुठिया ने पौधरोपण कर वृक्षों से होने वाले लाभ बताए । प्राथमिक विद्यालय डांडी दुर्जन में सुभावन वर्मा ने स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई से होने वाले लाभों पर चर्चा की। आरएस इंटर कॉलेज डूंगरपुर में डायरेक्टर संतोष कुमार खड़गबंशी ने एकता व भाईचारे पर विचार प्रस्तुत किए ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें