नगर निगम से कई साल पहले सेवानिवृत हो चुके सफाई कर्मचारी नेता की अभियान में मौजूदगी सवालों के घेरे में आ गई है। इसको लेकर व्यापारी नेता सोमवार को नगर आयुक्त से मुलाकात करेंगे।
नगर निगम में कार्यरत एक सफाई कर्मचारी नेता कई साल पहले सेवानिवृत हो गया था। उसके बावजूद नगिम के अभियानों में उसकी सक्रिय भागीदारी रहती है। पिछले दिनों अतिक्रमण हटाने के दौरान बुद्धिविहार में एक दुकानदार को थप्पड़ मारने का आरोप उक्त कर्मचारी नेता पर लगा था। मधुबनी में पार्क से अतिक्रमण हटाने के दौरान एक वरिष्ठ नागरिक को डंडा मारने का आरोप भी उस पर था। हंगामें के बाद लोगों ने सफाई उसकी पिटाई कर दी थी। इसकेचलते कालोनी के लोगों ने नगर आयुक्त से मुलाकात की थी। उसमें कर्मचारी नेता ने कालोनी के लोगों पर रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। रविवार को भी दुकानदार को थप्पड़ मारने का आरोप उसी पर लगा है। व्यापारी नेता एडवोकेट विपुल अग्रवाल ने बताया कि इस मामले में सोमवार को नगर आयुक्त से मुलाकात की जाएगी। उनसे सफाई कर्मचारी नेता की मौजूदगी के बारे में पूछा जाएगा। इस मामले को लेकर व्यापारी शहर विधायक से भी मिलेंगे।
...