फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले ज्वाइनिंग करने वालों को मिलेगा पहले मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अंतर्जनपदीय तबादले वाले टीचरों को स्कूल आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ‘पहले आओ - पहले पाओ’ के आधार पर टीचरों को स्कूल आवंटित किए जाएंगे। टीचरों को तीन स्कूलों के विकल्प देकर खाली होने पर उनकी तैनाती की जाएगी। विकलांग टीचरों को इस मानक से अलग रखा गया है। शुक्रवार को काउंसलिंग कर स्कूल आवंटन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इन टीचरों ने 19 से 29 जून तक े ज्वाइनिंग ली थी। दो जुलाई से टीचरों की नगर संसाधन केंद्र में हाजिरी लग रही है। तैनाती नहीं मिलने से वह परेशान हैं।
विज्ञापन

जिले के 1700 स्कूलों में से 1225 प्राथमिक स्तर के हैं। नगर क्षेत्र को छोड़कर देहात के ब्लाकों में 500 स्कूल एकल और 100 स्कूल शिक्षा मित्रों के भरोसे चल रहे हैं। अंतर्जनपदीय तबादले से मुरादाबाद जिले को 303 टीचर मिले हैं। इन्हीं स्कूलों में टीचरों की सात जुलाई तक टीचरों की तैनाती होनी थी। स्कूल आवंटन नहीं होने के कारण बीएसए कार्यालय के कर्मियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने लगे हैं। शिकायत मुख्यमंत्री तक पहुंचने के बाद मंगलवार को आनन फानन में स्कूल आवंटन की पालिसी तैयार हो गई।
अंतर्जनपदीय तबादले में सबसे पहले बीएसए कार्यालय में ज्वाइनिंग करने वाले शिक्षकों को पहले प्राथमिकता मिलेगी। ब्लाकों के तहसील मुख्यालयों के नजदीकी एकल और शिक्षा मित्रों के भरोसे चलने वाले स्कूलों में शिक्षकों से तीन तीन विकल्प मांगे जाएंगे। टीचर अपनी पसंद से एक स्कूल चुन पाएंगे। विकलांग टीचरों को सबसे पहले प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरी पारदर्शिता से टीचरों को स्कूल आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। - योगेंद्र कुमार, बीएसए

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें