फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोनल - सेक्टर मजिस्ट्रेटों को समझाया कामकाज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। लोकसभा चुनावों के लिए बुधवार को 184 सेक्टर मजिस्ट्रेटों और जोनल मजिस्ट्रेट को प्रशिक्षण दिया गया। इन्हें मतदान वाले दिन की बारीकियों बारे में समझाने के बाद उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने हिदायत दी कि मतदान वाले दिन मॉक पोल से पहले सुनिश्चित कर लें कि ईवीएम और वीवीपैट का बॉक्स खाली होना चाहिए।
विज्ञापन

पंचायत सभागार में सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी लक्ष्मी शंकर सिंह ने कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने सेक्टर में पड़ने वाले सभी मतदेय स्थलों पर लगाए गए मतदान कर्मियों की सूची और मोबाइल नंबर ले लें। जो मतदान कर्मी अनुपस्थित होंगे उनकी सूची अलग से तैयार की जाएगी। मतदान से एक दिन पहले जब पोलिंग पार्टियां रवाना हो जाएंगी तो सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट बूथों पर जाकर उनसे संपर्क करेंगे। मतदान सामग्री को चेक करेंगे। मतदान केंद्र पर तैनात पुलिस कर्मी भी सेक्टर मजिस्ट्रेट के संपर्क में रहेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मॉक पोल से पहले सीआरसी कर सुनिश्चित कर लें कि मॉक पोल से पहले ईवीएम में कोई मत नहीं हो। इसके अलावा वीवी पैट बॉक्स खाली होना चाहिए।


आज होगी मतपत्रों की फिक्सिंग
मुरादाबाद। जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने जानकारी दी है कि द्वितीय रैंडमाइजेशन के बाद ईवीएम की मतदेय स्थलवार छंटाई और मतपत्रों की फिक्सिंग का कार्य गुरुवार को मंडी समिति स्थित वेयर हाउस गोदामों में किया जाएगा। मतपत्र प्राप्त होने के उपरांत ईवीएम में प्रत्याशी सेटिंग का कार्य किया जाएगा। डीएम ने मुरादाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे सभी प्रत्याशियों को इसकी सूचना दी है। सभी से कहा गया है कि इस प्रक्रिया के दौरान वह खुद या फिर उनके अभिकर्ता उपस्थित रह सकते हैं। ईवीएम में उम्मीदवारों की सेटिंग के बाद ईवीएम सीलिंग का कार्य भी गोदाम पर ही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें