फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलर ट्यून और ट्रू कॉलर से भी घर तक पहुंचे नेताजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। चुनावी समर में विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशी अपने पक्ष में मतदान कराने के लिए मोबाइल के ट्रू कॉलर एप और कॉलर ट्यून को भी प्रचार का हथियार बना रहे हैं।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में यानी 23 अप्रैल को मुरादाबाद में मतदान होना है। मतदान से दो दिन पहले तक चुनावी रण में उतरे प्रत्याशी प्रचार कर सकेंगे। आने वाले तेरह दिनों में पूरी ताकत झोंकने में जुटी राजनीतिक पार्टियां डोर टु डोर और जनसभाओं के साथ आपके मोबाइल को भी प्रचार का हथियार बना रही हैं। पार्टी प्रचार के लिए ट्रू कॉलर और कॉलर ट्यून का उपयोग किया जा रहा है।

कॉलर ट्यून लगाने के लिए आ रहे मेसेज
इन दिनों लोगों के मोबाइल पर एक मेसेज पहुंच रहा है कि अबकी बार ... सरकार की कॉलर ट्यून लगवाने के लिए यह नंबर दबाए। इतना ही नहीं, विभिन्न टेलीकॉम कंपनियों के लिए अलग-अलग विकल्प दिए गए हैं।
विज्ञापन


ट्रू कॉलर पर आता है प्रत्याशी का नाम
विभिन्न पार्टियों के समर्थक अपने मोबाइल नंबर को वेब पर अपने प्रत्याशी के नाम फीड करके लोगों को फोन कर रहे हैं। अंजान नंबर ट्रू कॉलर पर प्रत्याशी के नाम के साथ फ्लैश होता है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें