फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा छूटते ही स्टेशनों पर उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद की सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा छूटते ही शहर की सड़कों के साथ रोडवेज और रेलवे स्टेशन भी जाम हो गया। स्टेशन यात्रियों से खचाखच भर गए। अचानक यात्रियों का दबाव बढ़ने से मुरादाबाद से आवाजाही करने वाले ट्रेनों में बैठना तो दूर खड़े होने तक की जगह नहीं मिली। सैकड़ों यात्रियों को शौचालयों में खड़े होकर सफर करना पड़ा। यहां भी खड़े होने की जगह नहीं मिलने पर यात्री रोडवेज स्टेशनों की तरफ दौड़े। बसों में भी यात्रियों को खड़े खड़े सफर करना पड़ा। स्टेशनों में यात्रियों की खासी भीड़ रही।
रविवार को सहायक अध्यापक भर्ती थी। 39 परीक्षा केंद्रों में हजारों अभ्यर्थी शामिल हुए। दोपहर डेढ़ बजे परीक्षा छूटते ही अधिकतर अभ्यर्थियों ने रेलवे और बस स्टेशनों की तरफ दौड़ लगाई। दो बजे से स्टेशन यात्रियों से खचाखच भर गए। हल्की बूंदाबांदी होने से यात्री स्टेशन परिसर में पहुंच गए। इससे परिसर में पैर रखने की जगह तक नहीं मिली। प्लेटफार्म पर ट्रेनों के रुकते ही धक्का मुक्की के बीच यात्रियों में उनके सवार होने की होड़ मची रही। ट्रेनों में चढ़ने से पहले यात्रियों के खिड़कियों से अंदर अपने बैग फेंककर सीट घेरने की होड़ रही। कई यात्रियों के बीच सीट को लेकर कहासुनी भी हुई। अधिकतर ट्रेनों में खड़े होने तक की जगह नहीं मिली। इससे परेशान यात्री शौचालयों पर खड़े होकर गए। कई यात्री सामान रखने की जगह पर लेटकर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज स्टेशनों का भी यही हाल रहा। पीतल नगरी और नया बस स्टेशनों में बसों के लिए मारामारी रही। डिपो और बाहर से आने वाली बसों के स्टेशन पर खड़े होते ही यात्री उनमें टूट पड़े। सैकड़ों यात्रियों को बसों में खड़े होकर सफर करना पड़ा। देर शाम तक यात्रियों को बसों और ट्रेनों की मारामारी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें