फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भगतपुर । थानाक्षेत्र के गांव पदिया नगला निवासी साइकिल सवार को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया तथा उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया ।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार जलीस अहमद 40 वर्ष पुत्र हामिद हुसैन बुधवार की सुबह करीब छह बजे घर से साइकिल लेकर ग्राम विलावाला के लिए निकला था। बताया जैसे ही वह अलीगंज-काशीपुर मार्ग पर गांव से करीब सौ मीटर की दूरी पर पहुंचा तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे मे जलीस अहमद गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद डंपर चालक डंपर लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजन उसे घायल अवस्था में काशीपुर अस्पताल ले गये जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें