फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवेश प्रक्रिया में बाधक बनी सर्वर की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्घ महाविद्यालयों में सभी कक्षाओं की प्रवेश प्रक्रिया संचालित है। गत चार दिनों की तरह शनिवार को भी लगातार बारिश होने के बावजूद कालेजों में द्वितीय और तृतीय वर्ष के प्रवेश के लिए विद्यार्थी पहुंचे, लेकिन हिंदू कालेज की वेबसाइट से उनके प्रवेश फार्म न निकलने की वजह से मायूसी हाथ लगी। प्राचार्य के अनुसार बीच-बीच में वेबसाइट में समस्या आ रही थी।
विज्ञापन

शनिवार को स्नातक और परास्नातक प्रथम वर्ष के पंजीकरण शुरू होने के अलावा अन्य कक्षाओं के प्रवेश फार्म जमा कराए जा रहे हैं। शनिवार को बारिश में भीगते हुए छात्र कालेज पहुंचने। उन्होंने बताया कि मौसम का कोई भरोसा नहीं है। ऐसे में यदि सोमवार को भी बारिश रही, तो प्रवेश से वंचित होने का खतरा है।
एमए समाजशास्त्र विषय की छात्रा नीतू कुमारी ने बताया कि शुक्रवार को भी पहले और अंतिम विषय के फार्म निकलने में परेशानी आ रही थी और यही समस्या शनिवार को भी है। फार्म न होने की वजह से प्रवेश नहीं हो पा रहा है। अब सोमवार को आने के लिए बोल दिया है। एमएससी रसायन विज्ञान की छात्रा पूजा ने बताया कि गणित, वनस्पति विज्ञान और जंतु विज्ञान के फार्म निकल रहे हैं, लेकिन वनस्पति विज्ञान के प्रवेश फार्म का विकल्प दिखाई नहीं दे रहा है। बारिश में भीगने के बावजूद प्रवेश नहीं हो सका है। इस संबंध में प्राचार्य डॉ. आरके बंसल ने बताया कि सोमवार को द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों की अंतिम तारीख नहीं है। थोड़ी देर परेशानी आई थी। इसके बाद वेबसाइट सुचारू रूप से चली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें