विद्युत विभाग ने एक बार फिर बिजली चोरों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। इसके अंतर्गत गुरुवार को सुबह चार से पांच बजे के बीच मॉर्निंग रेड की गई। इसमें तृतीय विद्युत वितरण खंड के गलशहीद, सीतापुर, जीआईसी आदि इलाकों में करीब 500 घरों के आसपास तारों को चेक किया गया। इसमें से 78 घरों के बिजली कनेक्शन चोरी से चलते मिले।
विद्युत विभाग ने एक बार फिर बिजली चोरों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। इसके अंतर्गत गुरुवार को सुबह चार से पांच बजे के बीच मॉर्निंग रेड की गई। विद्युत विभाग की टीम ने अधिकारियों की मौजूदगी में चेकिंग रिपोर्ट भरी और विद्युत चोरों के कनेक्शन काटे।
विज्ञापन
सभी 78 लोगों पर कुल एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा रहा है। शहर के अधीक्षण अभियंता संजय गुप्ता ने बताया कि सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।
उन्होंने कहा कि विद्युत चोर विभाग को हर माह तीन करोड़ रुपये की चपत लगा रहे है। इससे बचने के लिए यह अभियान अब लगातार चलाया जाएगा। साथ ही उन्होंने उपभोक्ताओं से बिजली चोरी न करने की अपील भी की।
विज्ञापन
मॉर्निंग रेड के दौरान उक्त क्षेत्रों के उपखंड अधिकारी मौजूद रहे। इसमें तृतीय विद्युत वितरण खंड के गलशहीद, सीतापुर, जीआईसी आदि इलाकों में करीब 500 घरों के आसपास तारों को चेक किया गया। इसमें से 78 घरों के बिजली कनेक्शन चोरी से चलते मिले।