मुरादाबाद पुलिस बेड़े में मंगलवार सुबह 74 महिला दरोगाओं को शपथ दिलाई गई। एडीजी पीटीसी ब्रजराज मीणा ने परेड की सलामी स्वीकार करते हुए 74 महिलाओं को शपथ दिलाई।
इस प्रशिक्षण में कुल 91 महिला दरोगा शामिल हुईं थीं, जिनमें से 17 प्रशिक्षण के दौरान फेल हो गईं। इस दौरान इंडोर और आउटडोर में शानदार प्रदर्शन करने पर अमेठी की रिचा मिश्रा को सर्वांग सर्वोत्तम घोषित किया गया।