बेसिक शिक्षा परिषद के ब्लाक एवं नगर कार्यालयों में तीन साल से अधिक समय से कार्यरत लिपिकों के शनिवार को तबादले हो गए। नौ लिपिकों में तीन लिपिक नगर क्षेत्र कार्यालय के शामिल हैं। लिपिकों के एक ब्लाक से दूसरे ब्लाक स्थानांतरण होने से उनमें हड़कंप मचा है। लिपिक ललित कुमार को छोड़कर बाकी सभी सोमवार तक लिपिकों को नई तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालना है।
बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालयों में सालों से जमे लिपिकों की मनमानी की कई शिकायतें थी। निदेशालय ने लिपिकों के कार्यक्षेत्र बदलने के निर्देश थे। तबादलों के लिए तीन साल की तैनाती का मानक निर्धारित किया था। बीएसए कार्यालय ने महीनों तक लिपिकों के तबादले नहीं किए, लिहाजा निदेशक ने बीएसए का ही जवाब तबल कर लिपिकों की रिपोर्ट मांगी। निदेशालय की सख्ती के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेंद्र कुमार ने नौ लिपिकों के पटल बदलने के आदेश जारी कर दिए हैं।
मुरादाबाद ब्लाक कार्यालय में तैनात लिपिक शोभित महरोत्रा को भगतपुर टांडा, भगतपुर टांडा से पंकज शुक्ला को छजलैट, ठाकुरद्वारा के राजेंद्र सिंह को डिलारी और नगर क्षेत्र में संबद्ध मूंढ़ापांडे के लिपिक मुकेश कुमार को मुरादाबाद में तैनाती दी गई है। बिलारी के जमील अहमद 31 जनवरी को सेवानिवृत्त होंगे। नगर क्षेत्र में संबद्ध कुंदरकी ब्लाक के लिपिक सुनील कुमार को बिलारी में तैनाती दी गई है। नगर क्षेत्र के लिपिक ललित कुमार को ठाकुरद्वारा, छजलैट के गौरव भटनागर को मूंढ़ापांडे और डिलारी के सचिन गुप्ता को कुंदरकी तबादला किया है। बीएसए ने कहा कि ललित कुमार नए ब्लाक का कार्यभार संभालने के साथ वर्तमान में सौंपे गए दायित्व को वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक पूरा करेंगे।