मंगलवार से रेल यात्रियों की दुश्वारियां और बढ़ जाएंगी। मुरादाबाद रेल मंडल समेत अन्य मंडलों में रेल पटरियों पर मरम्मत कार्य किए जाने की वजह से सियालदह एक्सप्रेस और जलियावाला बाग एक्सप्रेस बंद रहेगी। इसके अलावा कुछ गाड़ियों को बदले रेल मार्ग से गुजारी जाएंगी।
जम्मूतवी से कोलकाता जाने वाली सियालदह एक्सप्रेस 15 जनवरी से 29 जनवरी तक रद्द रहेगी। जबकि कोलकाता से जम्मूतवी जाने वाली सियालदह एक्सप्रेस 17 जनवरी से 27 जनवरी निरस्त की गई है। इनके अलावा टाटा नगर से अमृतसर जाने वाली जलियावाला बाग एक्सप्रेस 16 व 23 जनवरी को रद्द रहेगी, जबकि अमृतसर से टाटा नगर जाने वाली जलियावाला बाग एक्सप्रेस 18,23 और 25 जनवरी को निरस्त रहेगी। जबकि पहले से दो दर्जन ट्रेनें रद्द हैं।
अब सियालदह और जलियावाला बाग एक्सप्रेस निरस्त होने से रेल यात्रियों की दुश्वारियां और बढ़ गई हैं। हमरसफर एक्सप्रेस 17 और 21 जनवरी, हावड़ा से देहरादून जाने वाली दून एक्सप्रेस 16 से 26 जनवरी को बदले रेल मार्ग से चलाई जाएंगी। रेल पटरियों पर मरम्मत कार्य चलेगा।